राम मंदिर मौसी बाड़ी से शुरू हुई प्रभु जगन्नाथ की बहुरा यात्रा
बोकारो, जुलाई 24 -- सेक्टर एक स्थित श्री राम मंदिर मौसी बाड़ी से बहुरा यात्रा के साथ सोमवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा अपने घर सेक्टर चार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। रथ यात्रा के माध्यम से भगवान सेक्टर 1, पत्थरकट्टा चौक, सेक्टर4 सिटी सेंटर अंबेदकर चौक होते हुए विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए शाम करीब पांच बजे जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। रथ के जगन्नाथ मंदिर तक पहुंचते ही बारिश भी शुरु हो गई। इस दौरान भगवान के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ श्री राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की उमड़ पड़ी थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि श्री राम मंदिर के बाहर तक लोगों की लाइन लगी थी। इससे पूर्व पंडितों के वेदोच्चारण के बीच भगवान की विशेष पूजा अर्चना व श्रंगार की गई। तत्पश्चात रथ खींचनेवालों के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.