राम मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए अलग से प्रवेश की तैयारी, आधार कार्ड से होगी एंट्री
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर में अयोध्या वासियों को आधार कार्ड के माध्यम से रामलला का सीधे दर्शन सुलभ कराने की रुप रेखा जल्द तय होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा इस मामले में पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की ओर से रिपोर्ट मिली अथवा नहीं इसका खुलासा 15 अक्टूबर को होगा। इस तिथि पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव ने धार्मिक न्यास समिति की बैठक बुलवाई है। पहली बार फिजिकल रूप से होने वाली इस बैठक में अयोध्या के संत-महंतों और गृहस्थों को रामलला का दर्शन सुलभ कराने के विषय पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में तैयार होने वाली रुपरेखा पर दो दिसंबर को ट्रस्ट की कार्यकारिणी में प्रस्ताव रुप में प्रस्तुत किया जाएगा। ट्रस्ट की मुहर या सुझाव के अनुसार अंतिम फैसला होगा। इसके साथ सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.