राम मंदिर में विराजित रामलला सरकार को लगा 56 भोग
अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या, संवाददाता। तीन साल में एक बार पड़ने वाले पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के कारण ज्येष्ठ मास में कृष्ण व शुक्ल पक्ष की दो एकादशियों के बजाय चार एकादशी पड़ रही। पंचांगों के अनुसार पुरुषोत्तम मास की अंतिम व ज्येष्ठ मास की तीसरी एकादशी गुरुवार को मनाई जा रही है। इस मौके पर राम मंदिर में भगवान विष्णु के श्रीविग्रह भगवान शालिग्राम सहित रामलला के पुरुषोत्तमी स्वरुप की विशेष पूजा अर्चना की गयी। इसके साथ विशेष श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गयी। पुनः मध्याह्न में राजभोग आरती के समय भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान मौसमी फल, मेवा-मिष्ठान के साथ छाछ का भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- आज का पंचांग 11 जून 2026: आज परमा एकादशी पर बन रहे पूजन के ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें व्रत का महत्व भविष्योत्तर पुराण के एकादशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.