नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद चौतरफा घिरे और महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाला चंपत राय एक बार फिर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। चोरी मामले के बाद पहली बार वह तीर्थ यात्री सेवा केंद्र पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों से यहां तक कहा कि कोई परेशानी हो तो हमें बताएं। चंपत राय के साथ इस दौरान पूर्व ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे। एक घंटे तक सेवा केंद्र में रहने के दौरान कर्मचारियों का हालचाल जाना। चंपत राय ऐसे समय में दोबारा एक्टिव हुए हैं जब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को नया महासचिव और पहला सीईओ मिल गया है। जून में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राम मंदिर दान चोरी का मामला उठाया था। इसके बाद सबसे पहले चंपत राय ही सामने आए और वीडियो जारी कर एक तरह से आरोपों को गलत ही बता...