राम मंदिर में नौकरशाही का दखल मंजूर नहीं, सीईओ की नियुक्ति से पहले ही संतों की हुंकार
कमलाकान्त सुन्दरम अयोध्या, जून 29 -- Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग तेज होने के साथ ही सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की नियुक्ति की मंदिर निर्माण समिति चेयरमैन और ट्रस्ट के पदेन सदस्य नृपेन्द्र मिश्र ने हिमायत की है। उनके इस सुझाव को संत समाज ने अस्वीकार्य कर दिया है। रविवार को ध्वनि मत से विरोध का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष और मणिराम छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव समारोह के अंतिम दिन देश भर से आए संतों के बीच यह प्रस्ताव रामकथा के व्यास पीठ से मुख्य वक्ता और आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने रखा था। हनुमत निवास महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने प्रश्न खड़ा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और ब्यूरोक्रेट्स उसे चलाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.