नई दिल्ली, जून 22 -- अयोध्या में राम मंदिर में कथित तौर पर चंदा चोरी और अन्य अनियमितता का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दाखिल याचिका में राम मंदिर को दान में मिली नकदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की हेराफेरी के आरोपों में मुकदमा दर्ज करने और इसकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दो वकीलों अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से याचिका दाखिल की गई है। याचिका में सीबीआई की अगुवाई वाली विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कामकाज और प्रशासन से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का आदेश देने की मांग की है। याचिका में शीर्ष अदालत से केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार और ट्रस्ट को ऐसे नियामक और ऑडिट सिस्टम बनाने एवं लागू करने के निर्देश देने की ...