राम मंदिर में दर्शन का समय बदला, 2 घंटे बंद रहेगा; वीडियो-फोटो को लेकर नया आदेश
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- अयोध्या, संवाददाता। शरद ऋतु के चलते अयोध्या के राम मंदिर में रविवार, एक नवंबर से दर्शन की अवधि और आरती का समय बदल जाएगा। नए शेड्यूल के तहत रामलला का दर्शन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, रात 8:30 बजे के बाद रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दर्शन मार्ग में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं को रात 9:15 बजे तक ही दर्शन का अवसर मिलेगा। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और दस बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। उधर, राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेन्द्र मिश्र ने पुजारियों को मीडिया से दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्हें मंदिर परिसर में किसी प्रकार का वीडियो नहीं बनाने और सोशल मीडिया स्टेटस पर राम मंदिर की तस्वीर नहीं लगाने की हिदायत दी गई। नए शेड्यूल के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.