अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर में 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन तय है। वह यहां चार घंटे का समय व्यतीत करेंगी। इस दौरान सबसे पहले वह रामलला के दर्शन करेंगी। पुनः दूसरे तल पर राम नाम मंदिर व ग्रंथागार की प्रतिष्ठा के लिए आयोजित पूजन में यजमान के रूप में सम्मिलित होंगी। इसके उपरांत राम मंदिर निर्माण में सहभागी कार्मिकों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर उनका सम्बोधन भी होगा। इस तरह उनका करीब चार घंटे का कार्यक्रम होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदेन सदस्य व भवन-निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बाद ही निश्चित रूप से पूरा विवरण स्पष्ट होगा।उन्होंने बताया कि 19 मार्च में अतिथियों को आमंत्रित करने और उनकी सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.