राम मंदिर में चल रहा गुप्त नवरात्र का नौ दिवसीय अनुष्ठान
अयोध्या, जुलाई 18 -- अयोध्या। संवाददाता राम मंदिर में आषाढ़ नवरात्र यानि गुप्त नवरात्र का नौ दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है। परम्परागत रूप से वर्ष भर में पड़ने चारों नवरात्र के अवसर पर अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इनमें चैत्र नवरात्र के अवसर पर रामलला के प्राकट्योत्सव के आयोजन के कारण विविध अनुष्ठान समायोजित किए जाते हैं। इसी तरह से शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव के कारण भी विविध अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी अलग-अलग अनुष्ठान चलता है। इसके अलावा आषाढ़ मास एवं पौष मास में भी नवरात्र आता है जिसे गुप्त नवरात्र माना जाता है। यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्रि में करें इन 5 चीजों का दान, मां दुर्गा की बरसेगी विशेष कृपा, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते इस नवरात्र में विशेष तय दस महाविद्या की आराधना तांत्रिक साधक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.