राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर पर विपक्ष के आरोपों का दें मजबूती से जवाब देगी भाजपा
लखनऊ, अगस्त 2 -- विधानमंडल के मानसून सत्र में भाजपा राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर के मसले पर विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब देगी। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र के पहले रविवार को भाजपा विधानमंडल सदस्यों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले से सपा समेत सभी विपक्षी दल सनातन का अपमान करना चाहते हैं जबकि इस मसले से सीधे तौर पर भाजपा या संघ का कोई लेना देना नहीं है। यह भी पढ़ें- विधानमंडल मानसून सत्र आज से, छाया रहेगा चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मामलाविपक्ष के आरोपों का जवाब मुख्यमंत्री ने भाजपा के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों की बैठक में कहा कि विपक्ष राम मंदिर के मसले पर सरकार को घेरने का हर संभव प्रयास करेगा। लिहाजा हमें इस मसले पर बेहद सधे तौर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.