अयोध्या, जून 18 -- Ayodhya News: राम मंदिर में चढ़ावा में चोरी की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर आ रहे हैं। शुक्रवार को सीएम योगी राम नगरी को दो बड़ी सौगातें देंगे। अयोध्या नगर निगम के तत्वाधान में बहुप्रतीक्षित रामायण वैक्स म्यूजियम और नवनिर्मित जोनल कार्यालय का लोकार्पण कर इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा कई परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने समारोह से जुड़े सभी स्थलों का निरीक्षण किया। महापौर ने राम कथा पार्क के निकट स्थित हेलीपैड स्थल का जायजा लिया और घास...