मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अयोध्या राम मंदिर में दान-चंदा चोरी के खिलाफ गुरुवार को जिला कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल करेंगे। बुधवार को जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चंदा चोरी ने ट्रस्ट के साथ भाजपा व संघ की चाल, चरित्र व चेहरा को उजागर कर दिया है। चोरी में शामिल बड़े चेहरों को बचाने के लिए छोटी मछलियों की गिरफ्तारी हो रही है। मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराने और राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर साधु-संतों को निगरानी व संचालन की जिम्मेवारी देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस आंदोलन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...