गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में हुए घोटाले का विरोध तेज हो गया है। इस घटना के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने इन्दिरा बाल बिहार तिराहे पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।Rs. इस प्रदर्शन के दौरान 420 रुपये का चेक तैयार कर चंपत राय को भेजा। महासचिव राघवेन्द्र प्रताप यादव और ग्रामीण विधान सभा अध्यक्ष आशीष कुमार कुशवाहा ने कहा कि ​हम चंपत राय को 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर यह संदेश दे रहे हैं कि वे प्रभु के मंदिर के पैसों पर डाका डालना बंद करें। यह भी पढ़ें- आप कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया जिला महासचिव ने मांग किया कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए। भिक...