शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना के नेतृत्व में पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर भगवान से सद्बुद्धि और मंदिर की गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, नूरे सहर बी, कृष्ण विनोद मिश्रा, अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, रफी उल हसन, सईद अंसारी...