जमशेदपुर, मार्च 8 -- बिष्टूपुर राम मंदिर में वसंत नवरात्रि और रामनवमी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह उत्सव 19 मार्च से 2 अप्रैल तक पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को तेलुगु भाषी समाज के नववर्ष पर्व उगादि से होगी। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच पारंपरिक उगादि पच्चडी (प्रसाद) का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे पंचांग श्रवण होगा। इसमें विद्वान वेद पंडितों द्वारा नए वर्ष का पंचांग वाचन किया जाएगा। उपस्थित भक्तों को उनकी राशि के अनुसार वर्ष का वार्षिक राशिफल भी बताया जाएगा।27 मार्च को रामनवमी पर विशेष अनुष्ठान होंगे। सुबह 10 बजे झंडा पूजा, दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव और श...