राम मंदिर मुद्दे पर बेवजह हंगामा कर रहे सपा नेता : ओमप्रकाश
आजमगढ़, जुलाई 13 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव बाजार में रविवार को भागीदारी महारैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार के दौरान विकास कार्यों में प्रथामिकता पर कब्रिस्तानों और मस्जिदों पर अधिक धन खर्च किया गया। उन्होंने राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद को लेकर चल रही चर्चाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अब तक मैं 62 करोड़ रुपये पूरे प्रदेश के गरीबों को इलाज के लिए दिला चुका हूं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पीडीए सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला आजमगढ़ में ढाई लाख प्रजापति समाज के लोग है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.