नई दिल्ली, जून 25 -- अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गुरुवार की शाम पहली एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पूरी तरह संतुष्ट है। विहिप के अतरर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले में किसी को न तो फंसाना है और न ही बचाना है। जो भी हुआ है, गलत हुआ है। जिसने यह सब किया है उसे दंड जरूर मिलेगा। आलोक कुमार ने एएनआई से बातचीत में चंपत राय की भूमिका पर भी संतोष जताया और कहा- 'मैं बहुत संतुष्ट हूं। कल हमने कहा था कि एफआईआर होनी चाहिए। एसआईटी की रिपोर्ट (प्रारंभिक) आ गई। उसमें कुछ लोगों के नाम हैं। कुछ सबूत हैं। एफआईआर होनी चाहिए। मेरी संतुष्टि ये है कि जब ट्रस्ट के लोगों को उन नामों की जानकारी मिली तो उसके बाद ...