प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत की ओर से मंगलवार को एएमए सभागार में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंहल की भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए देशभर में व्यापक अभियान चलाया। कहा कि राम मंदिर और रामलला के विरोधी विधर्मी लोग हैं, जिन्हें राम मंदिर बनना बर्दाश्त नहीं हो पाया। जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई और पूरे उत्तर प्रदेश को राम भक्तों के लिए कारावास में बदल दिया। जिनकी पार्टी ने कहा था कि रामलला को शिलान्यास कर लो, लेकिन मंदिर मत बनाओ। वही ढोंगी कालनेमि संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे。 यह भी पढ़ें- अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियो...