भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लाजपत पार्क के पास नवनिर्मित श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को कलश पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यात्रा की शुरुआत अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, सचिव अभिजीत दत्ता, उनकी धर्मपत्नी वीणा दत्ता और कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय द्वारा मसानी काली मंदिर में विधि-विधान से कलश पूजन कर की गई। इसके बाद सुनंदा रक्षित और मौसमी रक्षित द्वारा श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण किया गया। कलश यात्रा बाबा बूढ़ानाथ मंदिर से आशीर्वाद लेकर नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें आकर्षक रथ पर भगवान श्रीराम के स्वरूप में शिवांश विराजमान थे। पूरे मार्ग में राम भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और लोगों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.