राम मंदिर प्रकरण में एसआईटी की जांच के बाद होगी कार्रवाई
वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में चोरी और गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। जांच के क्रम में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक रविवार दोपहर वाराणसी पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। अन्य प्रमुख मंदिरों में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के बाबत बोले, सभी धार्मिक संस्थानों की अपनी व्यवस्थाएं हैं, ट्रस्ट हैं। पुलिस के पास शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसका असर भी दिखा है। अपराध में कमी दर्ज की गई है। अपराधियों के हौसले पस्त हैं। महिलाओं और व्यापारियों में सुरक्षा का भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.