प्रयागराज, जुलाई 7 -- राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को शहर, गंगापार और यमुनापार में कांग्रेस ने सद्बुद्धि यात्राएं निकालकर निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। शहर और यमुनापार कांग्रेस की यात्रा सुभाष चौराहे से हनुमान मंदिर चौराहे तक निकाली गई। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच कराने और मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग उठाई। कहा कि चारों शंकराचायों को एवं मंदिर के महंतों को मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएं। वहीं गंगापार में जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में थरवई रोड से पंडिला महादेव मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Etah News: राम मंदिर में चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्...