राम मंदिर परिसर लगेंगे राम फल और सीता फल के पौधे
बदायूं, मई 28 -- बदायूं। वाटर वुमन शिप्रा पाठक ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहली बार राम फल और सीता फल के पौधे समर्पित किए हैं। तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस ऐतिहासिक पहल की सराहना करते हुए इसे आस्था और प्रकृति के संतुलन का सुंदर प्रतीक बताया और तुरंत इनके रोपण की व्यवस्था सुनिश्चित की। देशभर में नदियों के किनारे लगभग 13 हजार किलोमीटर की पर्यावरण संरक्षण यात्रा कर चुकीं शिप्रा पाठक ने अयोध्या से रामेश्वरम तक की चार हजार किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा के दौरान यह विशेष संकल्प लिया था। इस यात्रा के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने चंपत राय से मुलाकात कर उन्हें ये पौधे भेंट किए और अपने भावुक अनुभव साझा किए। शिप्रा पाठक ने कहा कि यह प्रयास मनुष्य, श्रद्धा और प्रकृति के गहरे संबंध को दर्शाता है। चंपत राय ने इस कदम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.