अयोध्या, अप्रैल 10 -- Ayodhya News: राम मंदिर परिसर में निर्मित सभी 18 मंदिरों का दर्शन आम श्रद्धालुओं को 13 अप्रैल तदनुसार बैसाख कृष्ण एकादशी दिन सोमवार से सुलभ हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि तीन माह के परीक्षण के लिए शुरू की गई इस व्यवस्था में पले चरण में कुल 15 सौ श्रद्धालुओं को आनलाइन पास के माध्यम से दर्शन कराया जाएगा। सामान्य दर्शन पास की बुकिंग शुक्रवार से ही शुरू भी हो गयी है। राम मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए पांच-पांच सौ और सामान्य दर्शन के लिए भी पांच सौ पास आरक्षित किए गए हैं और यह व्यवस्था पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर है। बताया गया कि इस पास के जरिए श्रद्धालुओं को सामान्य लेन से प्रवेश करते हुए रामलला का दर्शन ...