कुशीनगर, जून 3 -- डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी लाता था, यूपी से दोनों को खत्म किया; कुशीनगर में गरजे योगी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष, आस्था और संकल्प की विजय का प्रतीक है। 498 वर्ष पूर्व भगवान राम की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांता द्वारा मंदिर को ध्वस्त किए जाने के बाद अनेक पीढ़ियां इसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन राम मंदिर निर्माण को वास्तविक गति डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली।मुख्यमंत्री का बयान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो राम मंदिर बना सकती थी, लेकिन उन्होंने नहीं बनने दिया। समाजवादी पार्टी तो घोषित रूप से रामद्रोही रही है। ये लोग लगातार बाधाएं खड़ी करते रहे, लेकिन हमारा संकल्प...