मधेपुरा, जनवरी 2 -- कुमारखंड। प्रखंड के रामनगर बाजार में स्थापित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार की शाम श्रद्धालुओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ पर 501 दीप जलाया। विहिप के संभाग प्रभारी जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, पुजारी राजेश झा और सुमन कुमार ठाकुर की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपोत्सव में भाग लिया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ मनायी। मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रणजीत मौर्यवंशी, मुन्ना चौरसिया, नरेश राय, गगन भूषण, राजेंद्र मेहता, रमेश झा, शशिकांत चौधरी, सुमन कुमार शर्मा, दीपक, रौशन, सिंटू, सूरज दास सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.