अनुराग शुक्ल, मार्च 7 -- अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। राम मंदिर में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग चार घंटे धार्मिक आयोजनों सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी। साथ ही राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम मंदिर स्थापना भी करेंगी। इससे पहले सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राममंदिर के आठ एकड़ की परिधि में बने परकोटे को सेफ जोन बनाने और इसके बाहर उत्तरी दिशा क्षेत्र में समारोह के आयोजन की योजना है। पूरे आयोजन के दौरान राम मंदिर का दर्शन न रुके इस प्रकार का खाका खींचा जा रहा है। परिसर के सूत्रों की माने तो जिस समय राष्ट्रपति राम मंदिर के गर्भगृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.