राम मंदिर दान चोरी से संत समाज आहत
बोकारो, जुलाई 19 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड के चलकरी के डुमरगढ़ में जय बजरंग वैष्णव सत्संग समिति के द्वारा परिचर्चा आयोजित की गई। वैष्णव समाज के संतों ने भाग लिया। समिति के चुनीलाल केवट ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर दान चोरी करोड़ों सनातनी समाज की आस्था पर प्रहार है। चोरी जघन्य अपराध और पाप है। इसमें शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दान के रुपए मंदिर कोष में जमा कराया जाय। आस्था के नाम पर दान चोरी को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। अयोध्या राम मंदिर दान चोरों को सजा हो। परिचर्चा में बिहारी भगत, रूपलालभगत, गुजर भगत, विनीत भगत, रंजीत भगत, योगेंद्र भगत, नारायण केवट, लाल मोहन मरांडी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.