राम मंदिर दान चोरी में दो और लोगों पर केस की तैयारी, अंतिम दौर में पहुंची पुलिस की जांच
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की विवेचना अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। 25 जून को थाना रामजन्मभूमि में आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुए हाईप्रोफाइल केस की 90 दिन की वैधानिक समय सीमा 22 सितंबर को पूरी हो रही है। इससे पहले ही सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने लगभग विवेचना पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही केस दर्ज किया जा सकता है। चढ़ावा चोरी का मामला 5 जून को प्रकाश में आया था। इसके बाद शासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर 25 जून को थाना रामजन्मभूमि में आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिन आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था उनमें गणना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.