संवाददाता, जुलाई 11 -- Ram Mandir Controversy : अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना की जांच जोरशोर से जारी है लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब सामने नहीं आए हैं। पुलिस इन सवालों के जवाब के लिए जल्द ही मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव और सुभाष को कस्टडी रिमांड पर लेगी। अब तक चार अन्य आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर ले पूछताछ हो चुकी है। टिन्नू और सुभाष से भी पुलिस पहले जेल में पूछताछ करेगी फिर कोर्ट से इनकी भी कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय को कस्टडी रिमांड के दौरान मिले साक्ष्य और जानकारियों का सत्यापन कर रही है। इसमें पुलिस को लगातार नए-नए तथ्य मिल रहे हैं। मामले में अभी रमाशंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव, रमाशंकर यादव टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव से पूछताछ हुई है...