राम मंदिर दान चोरी पर SIT इसी हफ्ते सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट, जानें ताजा अपडेट
विशेष संवाददाता, जुलाई 25 -- Ram Mandir Controversy : अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के तुरंत बाद गठित किए गए विशेष जांच दल की अंतिम (विस्तृत) रिपोर्ट लगभग तैयार है। जांच के दौरान आए तथ्यों, साक्ष्यों तथा बयानों की स्क्रूटनी चल रही है, ताकि रिपोर्ट में किसी तरह की कमी न रहने पाए। एसआईटी ने स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल की है। एसआईटी इसी हफ्ते अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप सकती है। दूसरी रिपोर्ट दाखिल करने से पहले सभी तथ्यों पर दोबारा जांच चल रही है। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले विधि विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी। विस्तृत रिपोर्ट में आधारहीन आरोपों को शामिल नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली गई है। अब तथ्यों की दोबारा जांच की जा रही है ताकि हर सवाल के जवाब रिपोर्ट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.