लखनऊ। विशेष संवाददाता, जुलाई 16 -- श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर बड़े- बड़े नपेंगे। सूत्रों के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट में सभी की जवाबदेही तय की गई है। टीम अपनी रिपोर्ट शनिवार तक शासन को सौंप सकती है। अंतिम रिपोर्ट में कोई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद नहीं है लेकिन इसमें चढ़ावा चोरी रोकने में नाकाम रहे लोगों के नाम का खुलासा तय माना जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय की भूमिका भी स्पष्ट हो सकती है। प्रारंभिक रिपोर्ट में एसआईटी ने सीधे तौर पर किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की थी। अनिल मिश्रा के साथ ही कोषाध्यक्ष गोविंददेव की भूमिका भी खंगाली गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए साफ कर दिया है कि अविनाश शुक्ला और मनीष यादव गणना क...