अयोध्या, सितम्बर 21 -- अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का हाईप्रोफाइल मामला पुलिस जांच के अंतिम और अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। बहुचर्चित मामले की चार्जशीट दायर करने की 90 दिन की वैधानिक समय सीमा 22 सितंबर को पूरी हो रही है। अगर कल तक चार्जशीट दायर नहीं हुई तो सभी आठ आरोपियों को जमानत मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि कभी भी अब चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा सकती है। चोरी का मामला सामने आने और एसआईटी के निर्देश के बाद 25 जून को थाना रामजन्मभूमि में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र को नामजद किया गया था। आरोपियों पर बीएनएस की धारा...