विशेष संवाददाता, जुलाई 11 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका तय करने के साथ ही सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने का भी सुझाव भी देगी। गणना कर्मियों पर निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का भी उपयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एसआईटी रिपोर्ट में एआई के उपयोग की सिफारिश भी होगी। गणना कर्मियों की वेशभूषा में बदलाव और त्रिस्तरीय चेकिंग प्रणाली विकसित करने पर भी मंथन चल रहा है। हुंडियों की गिनती और बैंक तक रकम पहुंचाने की व्यवस्था में हर कदम पर तकनीक को शामिल किए जाने की तैयारी है।AI से चढ़ावे की गिनती और गणना कर्मियों की निगरानी एसआईटी अपने दूसरे चरण की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। एसआईटी के सोमवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचकर जांच करने की संभावना है। एसआईटी चढ़ावे में ...