राम मंदिर दान चोरी: पुलिस की सख्ती से टूट गया अविनाश शुक्ला, पूछताछ में उगले कई नाम
अयोध्या, जुलाई 4 -- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के मास्टरमाइंड बन कर उभरा अविनाश शुक्ला पुलिस की सख्ती के बाद टूट गया। पूछताछ के दौरान अविनाश शुक्ल ने कई नाम उगल दिए। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर अब बाकी आरोपियों से पूछताछ की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक उसकी पूछताछ में कुछ और लोगों की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई हैं। जल्द ही पुख्ता सुबूत मिलने पर कुछ नए नाम आरोपियों के रूप में शामिल किए जाएंगे। चढ़ावा चोरी के पांच आरोपियों से पुलिस जिला कारागार में पूछताछ करेगी। पुलिस जानना चाहती है कि पूरे चढ़ावा चोरी कांड का मास्टरमाइंड कौन है। कब से और कैसे पैसे लेकर मंदिर से निकलते थे। चोरी किए गए पैसों को कहां-कहां ठिकाने लगाया। पुलिस उपाधीक्षक व विवेचक आशुतोष तिवारी के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.