लखनऊ, जुलाई 17 -- श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है इसमें शामिल आरोपियों की करतूतों की परतें खुल रही हैं। पता चला है कि रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू का भतीजा मनीष यादव गणना टीम में भर्ती होते ही चढ़ावा चोरी गिरोह का सरगना बन गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में नोटों की गड्डियां चुराते सीधे तौर पर तीन लोग देखे गए। अविनाश शुक्ला, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा। यह तीनों चढ़ावे की रकम पार करते थे और बाकी तीन अन्य इनकी मदद करते थे। मदद में सभी घेरा बनाकर सीसीटीवी फुटेज के आगे खड़े हो जाते थे।सीसीटीवी फुटेज में दिखी चोरी एसआईटी रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष यादव की भर्ती उसके ताऊ रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की सिफारिश पर हुई थी। टिन्नू ने मनीष की भर्ती के लिए कागजात एसबीआई के रत्नेश चतुर्वेदी को दिए थे। रत्नेश ने सैनिक सिक्योरिटी सर्व...