राम मंदिर दान चोरी: तीनों आरोपियों को लेकर 'मीटिंग प्वाइंट' पहुंची पुलिस, किया सीन रीक्रिएट
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी की जांच में जुटी पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट कराया। जांच के दौरान पुलिस टीम अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय को चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित भीखापुर क्षेत्र में लेकर पहुंची, जिसे आरोपियों का कथित मीटिंग प्वाइंट माना जा रहा है। चढ़ावा आरोपी लवकुश मिश्रा को पुलिस रात 10:30 बजे उसके गांव लेकर पहुंची। रुदौली क्षेत्र के शुजागंज के गांव फ़ग़ौली ठाकुरान में देर रात पुलिस उससे कुछ निशानदेही करवा रही थी।मीटिंग प्वाइंट पर होता था रकम का बंटवारा जांच में अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग प्वाइंट पर ही चोरी की रकम के बंटवारे की बात सामने आई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी यहां एकत्र होकर चोरी की रकम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.