राम मंदिर दान चोरी: टिन्नू यादव और मनीष से जारी है पूछताछ, 39 घंटे की रिमांड में क्या खुलेंगे राज?
विशेष संवाददाता, जुलाई 18 -- Ram Mandir Controversy: राम मंदिर दान चोरी मामले में विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की कोर्ट ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड कल मंजूर की थी। अदालत के आदेश के अनुसार दोनों आरोपी शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की रात 11 बजे तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों को जेल से अपनी कस्टडी में ले लिया। जेल से निकलने के बाद दोनों को पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां सबसे पहले उनका मेडिकल कराया गया। दोनों से पूछताछ जारी है। 39 घंटे की रिमांड में टिन्नू और मनीष से पुलिस कौन-कौन से राज खुलवा पाती है, यह देखने वाली बात होगी। बताया जा रहा है कि पुलिस इस प्रकरण से जुड़े तमाम सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रही है। इस दौरान पुलिस उनसे अन्य आरोपियों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.