अयोध्या, जुलाई 6 -- Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल राय के इस्तीफे पर चर्चा होगी। बैठक में तय होगा कि उनका केवल दोनों का केवल पद जाएगा या ट्रस्ट से भी किनारे कर दिए जाएंगे। हालांकि, संभावना है कि चंपत राय का महासचिव पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए और ट्रस्ट के सदस्य बने रहें। मणिराम छावनी में महंत नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की दोपहर तीन बजे से होगी।चंपत राय के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश बैठक के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चंपत राय को लेकर धड़ेबंदी भी तेज है। कई वरिष्ठ सदस्य चंपत को निर्दोष मान रहे हैं। इसका असर बैठक में देखा जा सकता है। अयोध्या के संत स...