नई दिल्ली, जुलाई 19 -- संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से ठीक पहले रविवार को सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में विपक्षी दलों ने साफ कर दिया कि वे सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयकों के अलावा आम जनता से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर सदन में चर्चा चाहते हैं। बैठक के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मीडिया के सामने आकर उन मुद्दों की लिस्ट रखी, जिन पर वे सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।कांग्रेस का कड़ा रुख: "राम मंदिर में चंदे की चोरी और मणिपुर पर जवाब दे सरकार" बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल ...