हरिद्वार, जुलाई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। दण्डिस्वामी भूमानन्द तीर्थन्यास संस्थानम् के अध्यक्ष स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने राम मंदिर ट्रस्ट और राज्य सरकारों के अधीन संचालित प्रमुख मंदिरों की व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास प्रभावित हुआ है। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी से ट्रस्ट के वित्तीय संचालन, आय के स्रोतों और लेखा-जोखा को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की आय, व्यय, बैलेंस शीट और जनहित के कार्यों पर खर्च की गई राशि का नियमित रूप से सार्वजनिक विवरण जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कथावाचकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हु...