अयोध्या, सितम्बर 2 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त हुई सदस्य पदों को भरने को लेकर बुधवार को मणिराम दास छावनी में अनौपचारिक बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में तीन नामों पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। औपचारिक बैठक में कोरम पूरा होने के बाद ही इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक जिन तीन नामों पर सहमति बनती नजर आ रही है, उनमें महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और उर्मिला चतुर्वेदी शामिल हैं। महेश भागचंद अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वह यजमानों में भी शामिल रहे थे। यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिल सकता है नया सीईओ, सर्च कमेटी ने अध्यक्ष को सौंपा तीन नामों का पैनल वहीं उर्मिला चतुर्वेदी...