राम मंदिर ट्रस्ट में जगह के लिए आधा दर्जन संतों में होड़, शामिल करने के लिए प्राथमिकता भी तय
अयोध्या, जुलाई 20 -- राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक 22 जुलाई को प्रस्तावित है। यह बैठक मणिराम छावनी में अपराह्न चार बजे से होगी। इसके पहले अपराह्न तीन बजे उसी स्थल पर एक अन्य बैठक होनी है। इसमें ट्रस्ट के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां यानी निर्वाचन किया जाना है। इसमें तीन नियमित/स्थाई ट्रस्टियों का मनोनयन होगा। इनके लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अतिरिक्त आधा दर्जन संतों के नामों पर भी विचार विमर्श हो रहा है। सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट में अयोध्यावासियों को प्राथमिकता मिलेगी, जिससे ट्रस्ट के कार्यों में अधिकतम सहयोग मिल सके। बताया गया कि बाहरी व्यक्तियों के ट्रस्टी बनाए जाने पर वह यदा-कदा ही समय दे सकेंगे। फिलहाल जिन तीन ट्रस्टियों को नामित किया जाना है, वह तीनों पद अयोध्या के निवासी थे। ऐसी स्थिति में इन पदों पर स्थानीय सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.