अयोध्या, जुलाई 19 -- Ayodhya News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच नया बखेड़ा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और निर्मोही अखाड़े के अयोध्या शाखा के महंत दिनेन्द्र दास को लेकर खड़ा हो गया है। अखाड़े के पंचों ने पांच जुलाई 2026 को दिल्ली में बैठक कर उन्हें अयोध्या शाखा के महंत पद से हटाने का प्रस्ताव स्वीकृत करने का ऐलान किया है। यह ऐलान तब हुआ है जबकि 22 जुलाई की बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर मंथन किया जा रहा है। फिलहाल इस ऐलान के विपरीत ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने पूरी कार्यवाही को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि पंचों को गुमराह कर हस्ताक्षर करा लिए गए और फिर कथित प्रस्ताव लिखा गया है, जिसका कोई अर्थ नहीं है। वह वर्तमान में महंत पद पर आसीन हैं और पंचों का बहुमत उनके पक्ष में है। उन्हों...