राम मंदिर ट्रस्ट ने कभी कोई टैक्स चोरी नहीं की, सभी नियमों का पालन, चंपत राय का एक और पत्र वायरल
अयोध्या, अगस्त 21 -- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद इस्तीफा दे चुके श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय का एक और पत्र वायरल हुआ है। अब दूसरे पत्र में ट्रस्ट द्वारा लेन-देन की व्यवस्था के अलावा ट्रस्ट की आंतरिक व्यवस्था की जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से सरकार के किसी टैक्स में चोरी नहीं की गई। सभी लेन-देन में सभी सरकारी नियमों का पालन होता है। न्यास से जुड़े सभी सरकार के सभी विभागों के टैक्स जीएसटी, टीडीएस, रजिस्ट्री स्टांप ड्यूटी, लेबर सेंस, पीएफ और ईएसआई जमा कराए जाते हैं। चंपत राय का पहला पत्र सात जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के बाद सोशल मीडिया पर आया था। एक दिन पहले ही दान चोरी के लिए बनी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौपी थी। वहां से रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.