राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिल सकता है नया सीईओ, सर्च कमेटी ने अध्यक्ष को सौंपा तीन नामों का पैनल
अयोध्या, सितम्बर 2 -- राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नाम से बुधवार को पर्दा उठ सकता है। सर्च कमेटी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सीईओ के लिए तीन नामों का पैनल सौंप दिया है। बुधवार को ट्रस्ट की बैठक में नाम पर मुहर लगने की संभावना है। साक्षात्कार का परिणाम सार्वजनिक किए बिना सीईओ के नाम की घोषणा की जा सकती है। दान चोरी के बाद आज तीसरी बैठक होने जा रही है। आज की बैठक को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रस्ट की अहम बैठक बुधवार को अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर दोपहर दो बजे होगी। बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भरने के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नाम पर भी निर्णय होगा। बैठक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.