लखनऊ, सितम्बर 3 -- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के करीब छह साल बाद राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। सीईओ के पद पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र की नियुक्ति का सफर सामान्य प्रशासनिक जरूरत से शुरू होकर चढ़ावे की चोरी के विवाद, एसआईटी जांच और व्यवस्था में खामियों की पड़ताल से गुजरते हुए यहां तक पहुंचा है। इस नियुक्ति से राम मंदिर के संचालन का पूरा मॉडल बदल जाएगा। अब तक ट्रस्ट पदाधिकारी, समितियां और अलग-अलग अधिकारी मिलकर मंदिर की व्यवस्थाएं संभालते रहे हैं। सीईओ के आने के बाद नीति और क्रियान्वयन के बीच स्पष्ट विभाजन, विभागवार जवाबदेही, वित्तीय निगरानी, कर्मचारी प्रबंधन, श्रद्धालु सुविधाओं और परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए एक केंद्रीकृत कार्यकारी व्यवस्था बनने की संभावना है।यहां से शुरू हुई CEO पर चर्चा एसआईटी...