राम मंदिर ट्रस्ट की कुंडली में शनि-राहु का खेल, ज्योतिषाचार्य बोले- इसी वजह से जून में बार-बार लग रहे दाग
अनुराग शुक्ला, जुलाई 1 -- Ram Mandir donation scam: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। वर्ष 2021 में जून के महीने में जमीन खरीद को लेकर उठे सवालों के बाद अब 2026 में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर के आरोपों ने ट्रस्ट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जबकि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसी बीच ज्योतिषाचार्य ने भी ट्रस्ट की ग्रह दशाओं को लेकर अपने दावे किए हैं। साल 2021 में जून की 10 तारीख लगते ही कम दाम की जमीन को अधिक दाम में खरीदने के आरोप की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दिन-प्रतिदिन जमीन खरीद-फरोख्त के नए-नए आरोप लगने लगे। देशभर की मीडिया का अयोध्या में जमावड़ा शुरू हो गया और देखते- देखते चर्चा पूरे देश में फैल गई। ट्रस्ट पर हिंदू समाज का विश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.