नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- कमलाकांत सुंदरम अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट की ओर से गठित सर्च कमेटी के तीनों सदस्य सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और उद्योगपति सुरेश हावड़े सोमवार की दोपहर अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज से मणिराम छावनी स्थित उनके आश्रम में पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी उनके साथ मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्च कमेटी के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नामों का पैनल अध्यक्ष महंत श्रीदास को सौंपा जाएगा। सर्च कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पैनल में से चयनित किसी एक पर ट्रस्टि...