राम मंदिर चढ़ावे में अनियमितता के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के मामले में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने शुक्रवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया के राजीव आश्रम से निकलकर राजेंद्र चौक स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर अनियमितता करने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दे कि ये लोग ऐसा घृणित कार्य ना करें। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल चंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश में धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली मोदी सरकार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.