गाज़ियाबाद, जून 30 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में मंगलवार को मोदीनगर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। काग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सैन व पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी में शामिल लोगों का मुकदमा फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए, ताकि उन्हें जल्द सजा मिल सके। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चोरियों के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि हवन उन्होने भाजपा व आरएसएस पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर चा...